भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसके आने से / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


मकान
घर बन जायेगा

नन्हीं चिड़िया में
गायेगा
दीवारों पर पसरा
सन्नाटा

पत्थर हुआ मन
नये उगे कोपल में
कुनमुनायेगा
एक उसके आने से

दफ्तर से लौटती
शाम ढले
सूने दरवाजे पर
लटका ताला खोलती
सोचती है वह