भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक क्षण /सादी युसुफ़

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: सादी युसुफ़  » संग्रह: दूसरा शख़्स
»  एक क्षण


कमरे में
समुद्र की दिशा में बने एक
ढंके हुए छज्जे पर
अपना खाना तैयार कर रहा है
एक अवकाशप्राप्त समुद्री लुटेरा -
आधी रोटी
मांस का एक टुकडा
वोदका की बोतल -
वह अच्छे से बन्द करता है दरवाजा
और आबनूसी बक्से से निकालता है
अपने बहीखाते,
नक्शे,
बंदरगाह।
अब वह प्रसन्न है ...