भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक पल / सुनीता जैन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक पल:
गिरने से पहले
फूल हवा में
अटका

एक पल:
अंगार दहकता
सौ अग्नि हो
चटका

एक पल:
जाना उसका
रात गए तक
खटका