भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
एक प्रभो! अबलंब तुम्हीं / अनुराधा पाण्डेय
Kavita Kosh से
					
										
					
					एक प्रभो! अबलंब तुम्हीं, जग में अरु घात निपात बडौं हैं। 
दीन दयालु कृपालु प्रभो! मग बाधक विघ्न पहाड़ खडौ हैं। 
भक्त-अभक्त न भेद करो, प्रभु! मानव भेद-विभेद करौं है। 
रक्ष्य करो बिन भेद किए, पितु! कै अघ नाशक नाम पडौ हैं।
 
	
	

