भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक भारतीय / विष्णुचन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सिर पर सफेद पगड़ी, तराशी हुई दाढ़ी, लंबोतरा चेहरा
मैंने पारी की एक सड़क पर देखा एक भारतीय को।
-कब आए देश से?
-17 जून को
-आप?
बीस साल से हूँ इसी पारी में, मेरी पत्नी है
दो प्यारे बच्चे हैं, लड़की नाचती है, लड़का कम्प्यूटर पर ख्ेालता है।
पत्नी इसी पारी में जन्मी है।
गले मिले अलाक्सांदर और मुझसे मित्र