भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऐसा क्यों / कमलेश्वर साहू

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


कभी कभी जब
कुछ भी नहीं होता करने को
सोचता हूं
कितने सपने लगते होंगे
एक ताजमहल बनाने के लिये
लोग कहते हैं
जिनके पास
जितने सपने हैं
उतने ही सपनों से
बनाया जा सकता है
ताजमहल
लोग तो
यहां तक कहते हैं
सिर्फ एक ही सपना काफी है
ताजमहल बनाने के लिये
मां के पास सपने ढेरों थे
मगर दुर्भाग्य
ताजमहल एक भी नहीं
ऐसा क्यों ! ?