भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओलम्पिक मा हम / प्रदीप शुक्ल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमरे
कउनि कमी जो
स्वान के पीछे हम भागी
दुनिया कहै तो कहै
मोटाई हमरे हैं लागी

तीरन्दाजी
हमते सीखीनि
ई सब दुनिया वाले
द्रोणाचार्य हमार हुआँ अब
ठाढ़े पेटु निकाले

जाय निसाना हुच्चि
राति भर काहे हम जागी?

वईसे तो
हम लोग हुआँ पर
सौ ऊपर इक्कीस
पहिले आप के चक्कर मा
हम परि जाइति उन्नीस

चाँदी सोना हमरे खातिर मिट्टी,
हम बैरागी

उड़ति चिरैय्या
कबौं न मार् यो
हमका गवा सिखावा
बस दुनिया के खातिर भईय्या
हम तो करी देखावा

हम गाँधी के चेला आहिन
हम पिस्तौल न दागी