भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओलम जानी / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अ से अक्सर, आ से आदर
इ से इमली, ई से ईश्वर
उ से उल्लू, ऊ से ऊर्जा

ऋ से ऋतु, ए से एका
ऐ से ऐनक, ओ से ओसार
औ से औषधि, अं से अंगार
क से कागज, ख से खाट

ग से गागर, घ से घाट
च से चम्मच, छ से छ्डी
ज से जूता, झ से झड़ी

ट से टमाटर, ठ से ठेला
ड से डलिया, ढ से ढेला

त से तराजू, थ से थान
द से दलिया, ध से धान

न से नाई, प से पान
फ से फरसा, ब से बान

भ से भालू, म से मेल
य से यमुना, र से रेल

ल से लाला, व से वट
श से शतदल, ष से षट

स से सूरज, ह से हास
क्ष से क्षत्रिय, त्र से त्रास
ज्ञ से ज्ञानी, ओलम जानी।