भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

और सिपाही की पत्नी को क्या मिला ? / बैर्तोल्त ब्रेष्त / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

और सिपाही की पत्नी को क्या मिला ?
पुरानी राजधानी प्राग से ?

प्राग से उसे ऊँची एड़ी की जूतियाँ मिली,
एक अभिवादन और ऊँची एड़ी
उसे यह प्राग शहर से मिला ।

और सिपाही की पत्नी को क्या मिला?
फ़िनलैण्ड के शहर सून्द के उस पार ओस्लो से ?

उसे कोट पर लगाने के लिए फ़र का कॉलर मिला ओस्लो से,
मुझे आशा है कि आपको यह पसन्द आएगा,
फ़र का उम्दा कॉलर,
जो उसे सून्द के उस पार ओस्लो से मिला ।

और सिपाही की पत्नी को क्या मिला ?
दौलतमन्द शहर एम्स्टर्डम से ?

उसे यह टोपी एम्स्टर्डम से मिली
और यह उसपर ख़ूब जँचती है यह टोपी,
डच टोपी
जो उसे एम्स्टर्डम से मिली ।

और सिपाही की पत्नी को क्या मिला ?
बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स से ?

उसे ब्रुसेल्स से दुर्लभ क्रोशिये की बुनी लेस मिली,
ओह, वह अब बेल्जियम के उस फ़ीते की मालकिन है,
जो उसे बेल्जियम से मिली ।

और सिपाही की पत्नी को क्या मिला ?
चमकते-दमकते शहर पेरिस से ?

उसने पेरिस से ली थी रेशम की पोशाक ।
पड़ोसन ईर्ष्या से जल मरेगी उसकी रेशमी पोशाक देख
जो उसे मिली पेरिस शहर में ।

और सिपाही की पत्नी को क्या मिला ?
दक्षिणी शहर बुख़ारेस्ट से ?

उसने बुख़ारेस्ट में ख़रीदी एक कमीज़
इतनी रंगीन और इतनी अजीब,
रोमानियाई कमीज़,
उसे यह कमीज़ बुखारेस्ट से मिली ।

और सिपाही की पत्नी को क्या मिला ?
विशाल-महाविशाल रूस की भूमि से ?

रूस से मिली उसे
विधवाओं के माथे को ढकनेवाली जाली,
अन्तिम संस्कार के दौरान विधवा ढकती है मुँह जिससे,
यह घूँघट उसे रूस से मिला ।

मूल जर्मन भाषा से अनुवाद : अनिल जनविजय
'लीजिए, अब यही कविता मूल जर्मन भाषा में पढ़िए
          Bertolt Brecht
Und was bekam des Soldaten Weib?

Und was bekam des Soldaten Weib
aus der alten Hauptstadt Prag?

Aus Prag bekam sie die Stöckelschuh,
einen Gruß und dazu die Stöckelschuh
das bekam sie aus der Stadt Prag.

Und was bekam des Soldaten Weib
aus Oslo über dem Sund?

Aus Oslo bekam sie das Kräglein aus Pelz,
hoffentlich gefällt's, das Kräglein aus Pelz,
das bekam sie aus Oslo am Sund.

Und was bekam des Soldaten Weib
aus dem reichen Amsterdam?

Aus Amsterdam bekam sie den Hut
und er steht ihr gut,
der holländische Hut
den bekam sie aus Amsterdam.

Und was bekam des Soldaten Weib
aus Brüssel im belgischen Land?

Aus Brüssel bekam sie die seltenen Spitzen,
ach, das zu besitzen, die belgischen Spitzen,
die bekam sie aus belgischem Land.

Und was bekam des Soldaten Weib
aus der Lichterstadt Paris?

Aus Paris bekam sie das seidene Kleid.
zu der Nachbarin Neid das seidene Kleid
das bekam sie aus Paris.

Und was bekam des Soldaten Weib
aus den südlichen Bukarest?

Aus Bukarest bekam sie das Hemd
so bunt und so fremd,
das rumänische Hemd,
das bekam sie aus Bukarest.

Und was bekam des Soldaten Weib
aus dem weiten Russenland?

Aus Russenland bekam
Sie den Witwenschleier,
zu der Totenfeider den Witwenschleier,
das bekam sie aus Russenland.