भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कन्हैया गाय चरावन जात / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कन्हैया गाय चरावन जात।
लाल काछिनी, कटि कल किंकिनि, पग नूपुर झननात॥
मोर-मुकुट सिर, कानन कुंडल, गल मुक्तामनि-माल।
बाजूबंद विचित्र, सुकंकन, तिलक सुसोभित भाल॥
पीत बसन दामिनि-दुति-निंदित, घूँघरवारे केस।
स्वर्न लकुटिया कमल लिये कर-कमलन्हि अतिहि सुबेस॥
धौरी, धूमरि, कारी, पीरी, सुंदर कबरी धेनु।
सखा सुबल-श्रीदाम-संग कटि राजत सींगा-बेनु॥