भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कब लौटोगे कब लौटोगे / दूधनाथ सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कब लौटोगे कब लौटोगे
हे, जीवन के परम सुहावन -– सावन !
पावन
रस बरसावन तप के गावन
आवन-जावन
कब लौटोगे
रास-रचावन
अन्तर्मन के सुमुख
सखावन
कब !