भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कम्मों- पाकिस्तान नहीं चालूं क्यूं सहम करो धिंगताणा / रामकिशन व्यास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कम्मों- पाकिस्तान नहीं चालूं क्यूं सहम करो धिंगताणा
दरोगा- अमृतसर म्हं रहै नहीं सकती तन्नै पड़ै लाजमी जाणा

कम्मों- अमृतसर तैं चलणे का मेरा कती विचार नहीं सै
दरोगा- हिन्द देश म्हं रहणे की कम्मों हकदार नहीं सै
कम्मों- कोण काढ़ दे हिन्द देश तैं के मेरा घरबार नहीं सै
दरोगा- पाकिस्तान बिना तेरी अड़ै बिल्कुल ठहार नहीं सै
कम्मों- कितका पाकिस्तान बण्या मेरा छुटग्या न्हाणा खाणा
दरोगा- क्यूं पछतावै कम्मों गया बख्त हाथ नहीं आणा

कम्मों- कोण सख्श था भारत का जो पाकिस्तान बणाग्या
दरोगा- लन्दन का था चालबाज चर्चिल बेईमान बणाग्या
कम्मों- हिन्दू मुस्लिम लड़ मरग्ये काफी नुकसान बणाग्या
दरोगा- हिन्दू मुस्लिम के वा रददों बदल मकान बणाग्या
कम्मों- चर्चिल जैसा चाहिए था गोली गेल्वां मरवाणा
दरोगा- थे नर नार गुलाम हिन्द म्हं था जब राज पुराणा

कम्मों- आपस के म्हं फूट पड़ी प्यारयां के प्यार टूट गये
दरोगा- फूट खिण्डा लन्दन आळे भारत म्हं बहार लुटग्ये
कम्मों- पाकिस्तान हिन्द म्हं इब कोण से हकदार छूटग्ये
दरोगा- पाकिस्तान म्हं जिन्ना हिन्द म्हं वीर जवाहर उठग्ये
कम्मों- पाकिस्तान आळां नै चाहिए हिन्द तैं मेल मिलाणा
दरोगा- जुग पाटण तै श्यार मरै सब जाणै याणा स्याणा

कम्मों- दरोगा जी मैं बुझूं कैसा पाकिस्तान वहां सै
दरोगा- मिस्टर जिन्ना नवाब ब्यास कह मुसलमान वहां सै
कम्मों- के रामकिशन नारनौंदिए कैसा खान-पान वहां सै
दरोगा- गेहूं चावल का खाणा नूण सिन्धां की खान वहां सै
कम्मों- कोण जगह पर छोड़ोगे मन्ने चाहिए पता बताणा
दरोगा- छ: नम्बर तम्बु लाहौर म्हं होणा तेरा ठिकाणा