Last modified on 16 दिसम्बर 2013, at 10:48

करौ, प्रभु! ऐसी कृपा महान / हनुमानप्रसाद पोद्दार

करौ, प्रभु! ऐसी कृपा महान।
छाडि कपट-छल भजौं निरंतर सरल हृदै तजि मान॥
सत्य, बिरति, बिग्यान, चरन-रति देहु दया करि दान।
जीवन अर्पित होय जथारथ, मिटै मोह-‌अग्यान
ममता रहै सदा प्रभु-पद महँ, रहै दास-‌अभिमान।
निज-पर, लाभ-हानि-सब महँ रह चित की बृाि समान॥
सब महँ लखौं निरंतर तुम कौं, करौं सदा सनमान।
जीवमात्र कौ करौं न कबहूँ अहित और अपमान॥
राग-द्वेष-रहित इंद्रिय-मन सेवा करैं अमान।
परम ’अकिंचन’ सदा रहौं मैं तुमहिं परम धन जान॥