भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कर कै खाले ले कै देदे उस तै कौण जबर हो सै / लखमीचंद

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कर कै खाले ले कै देदे उस तै कौण जबर हो सै
नुगरा माणस आंख बदलज्या समझणियां की मर हो सै

नुगरा कुत्ता रेतली धरती खुद इंसान डरै इस तै
सप्त ऋषि और धुरू भक्त का खुद ईमान डरै इस तै
रामायण महाभारत गीता बेद और पुराण डरै इस तै
और किस किस का जिक्र करूं खुद भगवान डरै इस तै
खानदान का बाळक हो उसनै जात जाण का डर हो सै

दुनिया मैं दो चीज बताई टोटा और साहूकारा
जिस माणस मैं टोटा आज्या भाई दे दे दुत्कारा
जिस धोरै दो आने होज्यां लागै सब नै प्यारा
एक बेल कै कई फल हों सैं कोए मीठा कोए खारा
भीड़ पड़ी मैं देख्या जा ना तै किसकै कौण बिसर हो सैं

एक पेड़ के सरवे पै बण्या करतब न्यारा-न्यारा
एक हिस्से की कलम बणै सै एक हिस्से का डारा
एक मिट्टी के दो बर्तन सैं एक नूण का खारा
एक बणै बेहू का भाण्डा एक बणै घी का बारा
टोटे के मैं बालक बिकज्यां यो पेट बिकाऊ घर हो सैं

आदम देह नै जन्म धार कै करकै खाणा चाहिए
जैसी पड़ज्या वैसी ओटले परण निभाणा चाहिए
गिरता-गिरता गिर भी जा तै कितै ठिकाणा चाहिए
लखमीचन्द जिसा गाया करै उसा कर्म का गाणा चाहिए
गांव बिचाळै तख्त घलै जब पहलम चोट जिकर हो सैं