भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कर मन हरि को ध्यान / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग भैरवी-ताल झपताल)

कर मन हरि को ध्यान, राम-गुन गा‌इये।
प्रेम-मगन सब देह सुरति बिसरा‌इये॥
हरि-संकीर्तन करत अश्रुधारा बहै।
गदगद होवे कंठ, परम सुख सो लहै॥
पुलकित तनु हरि-प्रेम हृदय जो नाचहीं।
सुर-मुनि ताकी अनुपम गति नित जाचहीं॥
नाम लेत मुख हँसत कबहुँ कर रुदनहीं।
ताको हिय नित करहिं दयामय सदनहीं॥