भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कित तै आए अर्जन पांडे / हरियाणवी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कित तै आये अर्जन पाण्डे? कित तै आये अनुमान?
हनुमान पियारे।
आगम तैं आये अर्जन पाण्डे, पाच्छम तै आये हनुमान।
ये किन जाये अर्जन पाण्डे? ये किन जाये हनुमान?
कुन्ती ने जाये अर्जन पाण्डे, अंजनी ने जाये हनुमान।
कित उतरैंगे अर्जन पाण्डे? कित उतरैंगे हनुमान?
समंदर उतरैं अर्जन पाण्डे, मंदर में उतरैं हनुमान?
कित बैठैंगे अर्जन पाण्डे? कित बैठैंगे हनुमान?
चन्दन चौकी अर्जन पाण्डे, लाल पिलंग हनुमान।
के पहरैंगे अर्जन पाण्डे? के पहरैंगे हनुमान?
चोला बस्तर अर्जन पाण्डे, लाल लंगोटा हनुमान।
के जीमेंगे अर्जन पाण्डे? के जीमेंगे हनुमान?
बूरा चावल अर्जन पाण्डे, सरस मलीदा हनुमान।
कद सुमरैंगे अर्जन पाण्डे, कद सुमरैंगे हनुमान।
सुख में समुरैं अर्जन पाण्डे, भीड़ पड़ी पै हनुमान।
या किन तोड़ी लाल पिलंगिया? या किन तोड़ी गढ़ लंक?
अर्जन तोड़ी लाल पिलंगिया, हनु तोड़ी गढ़ लंक।
जैसे कारज राजा रामचन्दर के सारे।
वैसे हमारे (दादा, ताऊ पिता के नाम) के सारे।
हनुमान पियारे।