भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुछ शे'र / जावेद अख़्तर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गिन गिन के सिक्के हाथ मेरा खुरदरा हुआ
जाती रही वो लम्स<ref>स्पर्श</ref> की नर्मी, बुरा हुआ
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
ऊँची इमारतों से मकां मेरा घिर गया
कुछ लोग मेरे हिस्से का सूरज भी खा गए
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
कौन-सा शे'र सुनाऊँ मैं तुम्हें, सोचता हूँ
नया मुब्हम<ref>उलझा हुआ</ref> है बहुत और पुराना मुश्किल
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
ख़ुशशकल<ref>अच्छी सूरतवाला</ref> भी है वो, ये अलग बात है, मगर
हमको ज़हीन<ref>समझदार</ref> लोग हमेशा अज़ीज़<ref>प्यारे</ref> थे
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
हमको उठना तो मुँह अँधेरे था
लेकिन इक ख़्वाब हमको घेरे था
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
सब का ख़ुशी से फ़ासला एक क़दम है
हर घर में बस एक ही कमरा कम है
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
अपनी वजहे-बरबादी सुनिये तो मज़े की है
ज़िंदगी से यूँ खेले जैसे दूसरे की है
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
इस शहर में जीने के अंदाज़ निराले हैं
होठों पे लतीफ़े हैं आवाज़ में छाले हैं
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
गली में शोर था मातम था और होता क्या
मैं घर में था मगर इस गुल<ref>शोर</ref> में कोई सोता क्या
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
आज की दुनिया में जीने का क़रीना<ref>तरीका</ref> समझो
जो मिलें प्यार से उन लोगों को ज़ीना<ref>सीढ़ी</ref> समझो
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
कम से कम उसको देख लेते थे
अब के सैलाब में वो पुल भी गया
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
ऐ सफ़र इतना रायगाँ<ref>बेकार</ref> तो न जा
न हो मंज़िल कहीं तो पहुँचा दे
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
लो देख लो यह इश्क़ है ये वस्ल<ref>मिलन</ref> है ये हिज़्र<ref>जुदाई</ref>
अब लौट चलें आओ बहुत काम पड़ा है
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
वह शक्ल पिघली तो हर शय में ढल गयी जैसे
अजीब बात हुई है उसे भुलाने में
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
वो नहर एक क़िस्सा है दुनिया के वास्ते
फ़रहाद ने तराशा था ख़ुद को चटान पर
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
मिरे वुजूद से यूँ बेख़बर है वो जैसे
वो एक धूपघड़ी है मैं रात का पल हूँ
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
उन चराग़ों में तेल ही कम था
क्यों गिला फिर हमें हवा से रहे
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
मेरी बुनियादों में कोई टेढ़ थी
अपनी दीवारों को क्या इल्ज़ाम दूँ
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
तुम्हें भी याद नहीं और मैं भी भूल गया
वो लम्हा कितना हसीं था मगर फ़ुज़ूल गया
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
आगही<ref>जानकारी</ref> से मिली है तनहाई
आ मिरी जान मुझको धोखा दे
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
रात सर पर है और सफ़र बाकी
हमको चलना ज़रा सवेरे था
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
सब हवाएँ ले गया मेरे समंदर की कोई
और मुझको एक कश्ती बादबानी<ref>पालवाली नाव</ref> दे गया
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
पहले भी कुछ लोगों ने जौ बो कर गेहूँ चाहा था
हम भी इस उम्मीद में हैं लेकिन कब ऐसा होता है
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
मेरे कुछ पल मुझको दे दो बाकी सारे दिन लोगो
तुम जैसा जैसा कहते हो सब वैसा वैसा होगा
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

शब्दार्थ
<references/>