भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

केशव / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जन्म

24 सितंबर 1949

जन्मस्थान

पालमपुर हिमाचल प्रदेश

कृतियाँ

आठ कहानी संग्रह: अंतरालों में घटता समय, सेमल के फ़ूल, पिंजरा, हरे-हरे पत्तों का घर, संता पुराण, कतरनें, वसीयत, लघुकथा संग्रह 'पहाड़ पर कटहल'।

चुनिंदा कहानियों के तीन संग्रह : ग़ेट संस्कृति, विशिष्ट कहानियाँ, माणस गन्ध

दो लघु उपन्यास :आतंक,सुबह की नींद

दो नाटक : अर्धरात्रि का सूर्य,सुबह की नींद

एक व्यंग्य संग्रह  : संत होने से पहले

चार काव्य संकलन प्रकाशित: युग परिवर्तन, अनकहा, जो देख रहा हूँ, सिंदूरी साँझ और ख़ामोश आदमी।

संस्कृति शोध तथा यात्रा : ब्रह्मणत्व एक् उपाधि : जाति नहीं, व्यास की धरा, कैलास पर चाँदनी, पर्वत से पर्वत तक, बदलते पर्वत, पर्वत मंथन, पुराण गाथा, हिमाचल,हिमालय में देव संस्कृति, स्वाधीनता संग्राम और हिमाचल, कथा और कथा, हिमाचल की लोक कथाएँ, लाहौल स्पीती के मठ मंदिर, हिमाचल प्रदेश के दर्शनीय स्थल।

हिमाचल की संस्कृति पर सात खण्डों में 'हिमालय गाथा' श्रंखला : देव परम्परा, पर्व उत्सव, जनजाति संस्कृति तीन खण्ड प्रकाशित, चौथा प्रकाशनाधीन।

सम्पादन

दो काव्य संकलन : विपाशा, समय के तेवर

चार कहानी संग्रह : खुलते अमलतास, घाटियों की गन्ध, दो उँगलियाँ और दुष्चक्र, काले हाथ और लपटें)।

तीन सरकारी पत्रिकाओं का सम्पादन। +

हिमाचल अकादमी भाषा संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश में सेवा के दौरान लगभग सत्तर पुस्तकों का सम्पादन प्रकाशन ।

सम्मान और पुरस्कार

जम्मू अकादमी तथा हिमाचल अकादमी से 'आतंक' उपन्यास पुरस्कृत, साहित्य कला परिषद दिल्ली से 'नदी और रेत' नाटक पुरस्कृत । कई स्वैच्छिक संस्थाओं से साहित्य सेवाओं के लिए सम्मानित।

- पूर्व उपनिदेशक,निदेशक भाषा एवम संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश, पूर्व सचिव,हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी। +

- वर्तमान सदस्य: साहित्य अकादमी दिल्ली, सलाहकार आकाशवाणी, प्रवर सदस्य दुष्यन्त कुमार पाण्डुलिपि संग्रहालय, भोपाल। +

- पता: अभिनंदन, कृष्ण निवास, लोअर पंथाघाटी, शिमला-171009 हिमाचल प्रदेश। +

- फोन : 0177,2620858(घर), 9418085595 (मोबाईल)।