भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोई दिन गर ज़िन्दगानी और है / ग़ालिब

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कोई दिन गर ज़िंदगानी और है
अपने जी में हमने ठानी और है

आतिश-ए-दोज़ख़<ref>नरक की आग</ref> में ये गर्मी कहाँ
सोज़-ए-ग़म-हाए-निहानी<ref>आंतरिक संताप की जलन</ref> और है

बारहा देखीं हैं उनकी रंजिशें
पर कुछ अब के सर-गिराऩी<ref>रोष</ref> और है

देके ख़त मुँह देखता है नामाबर
कुछ तो पैग़ाम-ए-ज़बानी और है

क़ातर-अ़अ़मार<ref>जान लेनेवाले</ref> हैं अक्सर नुजूम<ref>सितारे</ref>
वो बला-ए-आसमानी और है

हो चुकीं "ग़ालिब" बलाएं सब तमाम
एक मर्ग-ए-नागहानी और है

शब्दार्थ
<references/>