भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या कव्वा भी चहचहा रहा था / विष्णु नागर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसने कहा -

आज क्या सुबह थी

क्या हवा थी

कितनी मस्ती से पक्षी चहचहा रहे थे

मैंने कहा रुको

क्या तुम्हारा मतलब ये है

कि कव्वे भी चहचहा रहे थे?