भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या कहें क्या कर दिखाने का इरादा मन में है / रविकांत अनमोल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या कहें क्या कर दिखाने का इरादा मन में है
आसमानों को झुकाने का इरादा मन में है

इक नए रस्ते पे चलने की तमन्ना है हमें
इक नई मंज़िल को पाने का इरादा मन में है

मुश्किलें क्या आज़माएंगी हमें ऐ दोस्तो
मुश्किलों को आज़माने का इरादा मन में है

हम नए भारत की आशाओं के जलते दीप हैं
आसमां पर जगमगाने का इरादा मन में है