भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या जरूरत थी? / रेखा चमोली

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तेज बारिश हुई तो
निकल आये केंचुए
सैकड़ों की संख्या में
बिखर गए बरामदे में
घुस गए तखत के नीचे
जूते चप्पलों पर हो गए सवार

नाली के रास्ते
जा पहंुचते हैं किचन में

कभी-कभी नल से
पानी भरने पर
बाल्टी में भी दिख जाते हैं

इनमें से कितने
बच पाते होंगे?
क्या वापस जा पाते होंगे
क्यारियों, खेतों में
क्या जरूरत थी?
अपनी जमीन छोड़ने की।