भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या सूरज छुआ जा सकेगा / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


आकाश को
छूना है
सूरज से
मिलना है

कब रुकते हैं वे ?

कोई
साथ चले
न चले

सूरज की उजास
कालजयी

क्या कभी छुआ जा सकेगा ?
क्या सूरज छुआ जा सकेगा ?

शायद हाँ
शायद नहीं