भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ुदकलामी / फ़राज़

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


   ख़ुदकलामी<ref>आत्मालाप</ref>

देखे ही नहीं वो लबो-रुख़सार<ref>होंठ व गाल</ref> वो ग़ेसू<ref>केश</ref>
      बस एक खनकती हुई आवाज़ का जादू
      हैरान परेशाँ लिए फिरता है तू हर सू<ref>हर तरफ़</ref>
पाबंदे- तसव्वुर<ref>कल्पना में बँधने वाला</ref> नहीं वो जल्वा-ए-बेताब<ref>प्रदर्शन को अधीर</ref>
      हो दूर तो जुगनू है क़रीब आए तो ख़ुशबू
      लहराए तो शोला है छ्नक जाए तो घुँघरू
बाँधे हैं निगाहोँ ने सदाओं<ref>आवाज़ों</ref> के भी मंज़र<ref>दृश्य</ref>
      वो क़हक़हे जैसी भरी बरसात में कू-कू
      जैसे कोई क़ुमरी<ref>एक प्रसिद्ध श्वेत पक्षी </ref>सरे-शमशाद<ref>सर्व के पेड़ पर</ref> लबे-जू<ref>नदी किनारे</ref>
ऐ दिल तेरी बातों में कहाँ तक कोई आए
      जज़्बात की दुनिया में कहाँ सोच के पहलू
      कब आए है फ़ित्राक़<ref>वह रस्सी जो घोड़े की जीन में शिकार बाँधने के लिए लगाते हैं</ref>में वहशतज़दा आहू<ref>सहमा हुआ हिरण</ref>
माना कि वो लब<ref>होंठ</ref>होंगे शफ़क़-रंगो-शरर ख़ू<ref> आसमान की लाली के रंग तथा चिंगारी भरे रक्त</ref>
      शायद कि वो आरिज़<ref>होंठ</ref>हों गुले-तर से भी ख़ुशरू<ref>रूपवान</ref>
      दिलकश ही सही हल्क़-ए-ज़ुल्फ़ो-ख़मो-अबरू <ref>भवों तथा ज़ुल्फों के घेरे</ref>
पर किसको ख़बर किसका मुक़द्दर<ref>भाग्य</ref>है ये सब कुछ
      ख़्वाबों की घटा दूर बरस जाएगी और तू
      लौट आएगा लेकर फ़क़त<ref>केवल</ref> आहें फ़क़त आँसू
  


 

शब्दार्थ
<references/>