भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गंगा / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गंगा केवल नहीं नहीं है,
इसकी एक कहानी है,
भारत के उजले सपनों की
यह भी एक निशानी है।

उच्च हिमालय की महानता
इसमें बह कर आती है,
सब से अच्छा देश हमारा:
लहर लहर कह जाती है।