भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गणेश विनय / शब्द प्रकाश / धरनीदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

वारन बदन एक रदन अनेक पलु, पल जो प्रसन्न होत करत धनेश जी।
विधिन-हरन सुख-करन मरन नाहि, जाके सुमिरेते तन होत न कलेश जी॥
सिद्धि-ऋद्धि दायक विनायक सहायक हो, धरनि रुचत पग पुजत सुरेश जी।
उँदुर वाहन जाके सिंदुर सोभाय माथे, ज्ञान ध्यान को निधान देवता गणेश जी॥7॥