भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली अयोध्याकाण्ड पद 50 से 60/पृष्ठ 5

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(54)

जब जब भवन बिलोकति सूनो |
तब तब बिकल होति कौसल्या, दिन दिन प्रति दुख दूनो ||

सुमिरत बाल-बिनोद रामके सुन्दर मुनि-मन-हारी |
होत हृदय अति सूल समुझि पदपङ्कज अजिर-बिहारी ||

को अब प्रात कलेऊ माँगत रुठि चलैगो, माई !|
स्याम-तामरस-नैन स्रवत जल काहि लेउँ उर लाई ||

जीवौं तौ बिपति सहौं निसि-बासर, मरौं तौ मन पछितायो |
चलत बिपिन भरि नयन रामको बदन न देखन पायो ||

तुलसिदास यह दुसह दसा अति, दारुन बिरह घनेरो |
दूरि करै को भूरि कृपा बिनु सोकजनित रुज मेरो ?||