Last modified on 27 फ़रवरी 2010, at 15:53

गोरी बाल थोरी वैस, लाल पै गुलाल मूठि / रसखान

गोरी बाल थोरी वैस, लाल पै गुलाल मूठि -
तानि कै चपल चली आनँद-उठान सों ।
वाँए पानि घूँघट की गहनि चहनि ओट,
चोटन करति अति तीखे नैन-बान सों ॥
कोटि दामिनीन के दलन दलि-मलि पाँय,
दाय जीत आई, झुंडमिली है सयान सों ।
मीड़िवे के लेखे कर-मीडिवौई हाथ लग्यौ,
सो न लगी हाथ, रहे सकुचि सुखान सों ॥