भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर आने पर पत्नी मुझको डांटती रहती / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर आने पर पत्नी मुझको डांटती रहती।
‘ई नै छो ऊ नै छो घर में’ भांजती रहती।।

मेरी बोली अच्छी उसको रात में लगती।
दिन होते ही घर में माथा चाटती रहती।।

नैहर जाने को हरदम बेहाल रहती है।
नैहर में गाछी-बिरछी को झांकती रहती।।

लाठी, सोटा लेकर जब तैयार हो जाते।
थर थर-थरथर-थर थर-थर थर कांपती रहती।।

लाचारी में उनको जब मैं पुनः मनाता हूँ।
तब से वह मेरी कमजोरी जानती रहती।।