Last modified on 6 अप्रैल 2010, at 21:14

घर हमारा जो न रोते भी तो वीरां होता / ग़ालिब

घर हमारा जो न रोते भी तो वीरां<ref>बरबाद</ref> होता
बहर<ref>समुद्र</ref> गर बहर न होता तो बयाबां<ref>उज़ाड़,रेगिस्तान</ref> होता

तंगी-ए-दिल का गिला क्या ये वो काफ़िर दिल है
कि अगर तंग न होता, तो परेशां होता

बादे-यक उम्र-वराअ<ref>उम्र भर के संयम का बाद</ref> बार<ref>प्रवेश-आज्ञा</ref> तो देता बारे<ref>ज़रूर</ref>
काश, रिज़्वां<ref>स्वर्ग का दरबान</ref> ही दर-ए-यार का दरबां होता

शब्दार्थ
<references/>