भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घोड़ा - 2 / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घोड़ा आता, घोड़ा आता,
बड़ी शान से पाँव जमाता।
कभी कहरवा कभी दादरा,
सधी ताल पर पाँव उठाता।
वीरों की यह बने सवारी,
बच्चों के मन को ललचाता।
भूरा, नीला, चितकबरा-सा,
घोड़ा सबके मन को भाता।