भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चंदा मामा / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चंदा मामा, चंदा मामा,
दिखलाओ जी अपना ड्रामा।
टोपी लगा, बनो इक जोकर,
खेल दिखाओ हँसकर, रोकर।
कुछ मस्ती के गाने गाओ,
ढोलक पर भी तान सुनाओ।
फिर बन जाओ प्यारे गामा,
लंबे चोगे वाले लामा।
चंदा मामा, चंदा मामा,
दिखलाओ जी अपना ड्रामा!