भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चली स्याम-गत-चित्ता ग्वालिनि / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चली स्याम-गत-चित्ता ग्वालिनि धर सिर दधि-पूरन मटकी।
चिंतत स्याम, पुकारत स्यामहि, पहुँची बन इकंत भटकी॥
मधुर-बिकलता गोपी-मन की, स्याम-चिा में जा खटकी।
प्रगटे तुरत, मधुर गोपी-मुख-पद्म दृष्टि-भ्रमरी अटकी॥
निरखि स्याम सन्मुख सहसा मन छयौ अमित अचरज आनंद।
देखि रही अपलक अचरज, अंगुरि धरि चिबुक, बदन सुख-कंद॥
रसमय स्याम लैन हिय-रस-दधि भर्‌यौ लगे लूटन स्वच्छंद।
छल क्यौ दधि उत इत मन-रस-निधि छल क्यौ, बढ्यौ तोरि सब बंध॥