भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चले भी आओ धीरे-धीरे / सुधेश

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चले भी आओ धीरे-धीरे।

नहीं कोई मुझे जल्दी है
पर ठहरी उमर चल दी है
मन की राधा तुम्हें ही पुकारे
    अब आओ भी यमुना तीरे।

बीती सारी उमर खोजते ही
सोच कर सोचते-सोचते ही
मेरी झोली में पत्थर क्यों आए
   मैं तो चुनता रहा मोती हीरे।

कभी ऐसी हवा भी चलेगी
जब कि मन की कली भी खिलेगी
धीरे-धीरे उड़ेगी ये ख़ुशबू
  धीरे-धीरे चले समीरे।