भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाऊँ-माऊँ / उषा यादव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

चाऊँ-माऊँ चाऊँ-माऊँ
लाल-लाल मैं गाजर खाऊँ।
खा गाजर तगड़ा हो जाऊँ।
हर दुश्मन को मार भगाऊँ।

चाऊँ-माऊँ चाऊँ-माऊँ।
दूध गटागट मैं पी जाऊँ।
ताकत पाऊँ, अकाल बढ़ाऊँ।
नाम देश का मैं चमकाऊँ।

चाऊँ-माऊँ चाऊँ-माऊँ।
करके कसरत बदन बनाऊँ।
तन में चुस्ती-फुर्ती लाऊँ।
ओलम्पिक में पदक कमाऊँ।