भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चौरासी समान, कटि किंकिनी बिराजत है / सेनापति

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चौरासी समान, कटि किंकिनी बिराजत है,
साँकर ज्यों पग जुग घूँघरू बनाइ है ।
दौरी बे सँभार, उर-अंचल उघरि गयौ,
उच्च कुच-कुंभ, मनु चाचरि मचाई है ॥
लालन गुपाल, घोरि केसर कौ रंग लाल,
भरि पिचकारी मुँह ओर कों चलाई है ।
सेनापति धायौ मत्त काम कौ गयंद जानि,
चोप करि चंपै, मानों चरखी छुटाइ है ॥