भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छूम छन नन नन पायल बाजै / करील जी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग-बहार। ताल दु्रत तीन ताल

छूम छन नन नन पायल बाजै,
उमगि आरती गावै॥धु्रव॥
रतिमदमोचनि सुभग सुहागिनी,
सुन्दर दुलह रिझावै।
सत-सत मदनमथन छवि माधुरि,
निरखत नैन जुड़ावै॥1॥
मुकुट लटक मनिमौर-छहर पर,
रवि-ससि-किरण लजावै।
नवल-जलद छवि-रुचिर दुलह-तन,
सिय-दामिनि लिपटाबै॥2॥
बरु जनु नील सरोजनाल सँग,
चम्पलता अरुझावै।
चंद्र चकोर-अमित छबि जोरी,
अलिगन-हिय उमगावै॥3॥
बीन-मुरलि-सुर मधुर मिलित अति,
ताल मृदंग सुहावै।
कंचन-थार सँवारि आरती,
कलुष ‘करील’ जरावै॥4॥