Last modified on 12 जून 2014, at 03:01

जपे त्रिभूवन कृष्ण के नाम पवन / काजी नज़रुल इस्लाम

जपे त्रिभूवन कृष्ण के नाम पवन
जपे श्रीकृष्ण के नाम श्रीकृष्ण के नाम
राधाकृष्ण नाम राधाकृष्ण नाम राधाकृष्ण नाम।
गगन हात में लिए तारा की माला जपे कृष्णनाम
फूलकली के माला लिए तारा की माला जपे कृष्णनाम।
जपत पंछी सब कोयला पपीहारा वही नाम अविराम।
राधाकृष्ण नाम राधाकृष्ण नाम राधाकृष्ण नाम।।
(वही) नाम जपते हैं सावन धारा,
जपे नदी जल वही नाम प्यारा,
सांझ सकार के रंग में वो नाम का इशारा,
वो नाम समुन्दर जपते दिवस शाम।
राधाकृष्ण नाम राधाकृष्ण नाम राधाकृष्ण नाम।।