भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जय श्री जमुने कलिमल-तारिनि / जुगलप्रिया

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

जय श्री जमुने कलिमल-तारिनि।
करु करुना प्रीतम की प्यारी भँवर तरंग मनोहर धारिनि॥
पुलिन बेलि कुसुमित सोभित अति कंचन चंचरीक गुंजारिनि।
बिहरत जीव जंतु पसु पंछी स्याम रूप-रस रंग बिहारिनि॥
जेजन मज्जन करते विमलजल तिनको सब सुख मंगल कारिनी।
जुगल प्रिया हूजै कृपालु अब दीजै कृष्णभक्ति अनपायिनी॥