भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जरीब गिरा खन / अनिरुद्ध नीरव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खेत में
जरीब गिरा खन
     काँप-सा गया
     बूढ़े हरिया का मन

पटवारी पंच और
तीन-तीन बेटे
सब-सब अपने मन में
आग कुछ समेटे

     चार पेड़ महुआ
     छह क्यारी की बात नहीं
           बँटने को है अपनापन

बड़का, मंझला या फिर
छोटका अपनाएगा
सोच रहा है ख़ुद
किसके हिस्से जाएगा

उसके हिस्से में
अब थाली भर भात
और
    बहुओं के सूप भर वचन ।