भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जल जहाँ है / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

            जल जहाँ है !
वहाँ सूखापन कहाँ है ?

ज़िन्दगी ज़िन्दादिली जल बिन नहीं है
यह हक़ीक़त कुछ क़िताबों ने कही है
        आदमियत इम्तहाँ-दर-इम्तहाँ है
                 वहाँ रूखापन कहाँ है ?

इम्तहाँ से ज़िन्दगी उजली बनी है
वह हमेशा कुनकुनी है, बहुगुणी है
बहुगुणी ज़िन्दादिली ही राज़दाँ है
              वहाँ भूखापन कहाँ है ?