भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़ीस्त की जुस्तजू है ग़ज़ल / साग़र पालमपुरी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज़ीस्त<ref>जीवन</ref>की जुस्तजू<ref>कामना</ref> है ग़ज़ल
पुरअसर<ref>प्रभावी,effective</ref> गुफ़्तगू<ref>वार्तालाप</ref> है ग़ज़ल

क्यों हो मोहताज<ref>निर्भर</ref> तशबीह<ref>उपमा</ref> की
वो तो ख़ुद हू-ब-हू है ग़ज़ल

जिससे रंगीन है ज़िन्दगी
सोच का वो लहू है ग़ज़ल
 
ज़िन्दगी की कड़ी धूप में
साये की आरज़ू है ग़ज़ल

नज़्र<ref>भेंट</ref>‘साग़र’करे और क्या
आपके रू-ब-रू<ref>समक्ष</ref> है ग़ज़ल

शब्दार्थ
<references/>