भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
जाल में मीन / प्रेमलता त्रिपाठी
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
जाल में मीन नहीं अभिज्ञान।
तड़प जीवन करता अवसान।
घिरा विपदा में आज स्वदेश,
बाढ़ से नहीं सभी अनजान।
नाव तो ईश लगाते पार,
कर्म हमको करना संधान।
मिटा दो ईर्ष्या मन के भाव,
खुशी दो महके मन उद्यान।
नवल हम दीप जला लें आस,
पुनः नव जीवन का उत्थान।
गिरा कर तृष्णा की बिष बेल,
प्रेम हो सार बढ़े अभियान।