भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन-दर्शन / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहिर्गति —
भौतिक स्पन्दन;

अन्तर-गति

जीवन।


जीवन गति का वाहक —

मैं

सतत नियन्त्रक —

मैं

जब - तक

गतिशील रहेगा जीवन

इतिहास रचेगा

मानव-मन
मानव-तन।

लय हो न कभी;

जीवन लयवान रहे,

कण-कण गतिमान रहे।


लयगत होना

अन्तर गति खोना।