भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन का सत्य / सुदर्शन रत्नाकर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छोटा-सा बच्चा
मुस्कुराता है, हँसता है, रोता है
फिर खिलखिलाता है
सुख-दुख दर्शाता है
यही वह भावना है
जो वह जन्म से साथ लाता है
जीवन का यही सत्य है
जो वह सिखलाता है।