भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जो भक्षक किसान के वे रक्षक बणकै भकावैं / रणवीर सिंह दहिया

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो भक्षक किसान के वे रक्षक बणकै भकावैं॥
जात पात मैं बाँट कै ये लीडरी ख़ूब चमकावैं॥
1
कानून किसानों के हक़ मैं छोटूराम नै बणाये
धरती कुड़क नहीं होगी कर्जे माफ़ करवाये
भाखड़ा डेम बणा कै खेतां मैं पाणी ल्याये
कई बार अंग्रेजों को तीखे तेवर भी दिखाये
कोये बूझनिया कोण्या किसान क्यों फांसी खावैं॥
जात पात मैं बाँट कै ये लीडरी ख़ूब चमकावैं॥
2
चौधरी चरण सिंह नै जमींदारी उन्मूलन कराया
यू पी का किसान मशीहा चौधरी साहब को बताया
किसानों के हक़ मैं पूरा जीवन अपना लगाया
किसानों नै अपना नेता प्रधानमंत्री था बनाया
बागपत बड़ौत शामली के किसान भूल ना पावैं॥
जात पात मैं बाँट कै ये लीडरी ख़ूब चमकावैं॥
3
पाछले कई सालां तैं किसान फांसी खा मरते
कई नेता मोलड़ कैहकै मज़ाक उसका करते
नीतियों का खामियाजा किसान आवैं धुरतैं भरते
नेता बहोतसे करैं दिखावा ना झूठ बोलण तैं डरते
करजे चढ़ाकै माफ़ करैं ये शोषण नीति चलावैं॥
जात पात मैं बाँट कै ये लीडरी ख़ूब चमकावैं॥
4
किसान इस ढांचे भितरै आजाद होना मुश्किल लागै
पूरा सिस्टम पड़ै पलटना जिब किसान का करजा भागै
सिस्टम जिब पलटे जिब यो किसान नींद तैं जागै
जात धर्म के जाल तोड़कै हक़ कट्ठा होकै मांगै
रणबीर हर भेद तनै रक्षक भक्षक का समझावैं॥
जात पात मैं बाँट कै ये लीडरी ख़ूब चमकावैं॥