भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जौं हौं कहौं रहिए तौ / केशवदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जौं हौं कहौं रहिए तौ प्रभुता प्रगट होति,
          चलन कहौं तौ हित हानि नाहिं सहनो.
भावै सो करहुँ तौ उदास भाव प्राननाथ!
          साथ लै चलहु कैसे लोकलाज बहनो.
केशवदास की सौं तुम सुनहु,छबीले लाल,
          चलेही बनत जौ पै,नाहीं आज रहनो.
जैसियै सिखाऔ सीख तुमहीं सुजान प्रिय,
          तुमहिं चलत मोंहि जैसो कुछ कहनो.