भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
टहनियों की कँपकँपाहट / ज्यून तकामी
Kavita Kosh से
|
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
वहाँ
शिखर पर
थरथरा हैं पत्तियाँ
जैसे काँप रही हों हवा में
या हो सकता है
आ बैठा हो कोई पक्षी
उनकी छाया में
कोमल टहनियों की यह
अनायास धुकधुकी
आतंक और आवेश से
काँपता है मेरा मन
रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय