भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ठोस लिखना या तरल लिखना / यश मालवीय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ठोस लिखना या तरल लिखना
दोस्त मेरे कुछ सरल लिखना

आस्था के सिन्धु मंथन में
नाम पर मेरे गरल लिखना

भोर में भी एक सो रहे हैं जो
नींद में उनकी खलल लिखना

पाँव जब पथ से भटकते हों
गाँव की कोई मसल लिखना

झूठ का चेहरा उतर जाए
बात जब लिखना असल लिखना

पेट की जो आग है उसको
आग में झुलसी फसल लिखना