भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ढौरी कौन लागी ढुरि जैबे की सिगरो दिन / आलम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ढौरी कौन लागी ढुरि जैबे की सिगरो दिन,
                 छिनु न रहत घरै कहों का कन्हैया कों ।
पल न परत कल विकल जसोदा मैया,
                 ठौर भूले जैसे तलबेली लगै गैया कों ।
आँचर सों मुख पोंछि-पोंछि कै कहति तुम,
                 ऐसे कैसे जान देत कहूँ छोटे भैया कों ।
खेलन ललन कहूँ गए हैं अकेले नेंकु,
                 बोलि दीजै बलन बलैया लाग मैया कों ।